देवा मेला देखकर लौट रहे तीन दोस्त हादसे का शिकार, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

देवा/बाराबंकी, अमृत विचार। देवा महोत्सव देखकर घर लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक को गोपालपुर के पास एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

ट्रॉमा सेंटर पहुंचते ही घायल आदित्य गुप्ता की मौत हो गई, जबकि निशांत मौर्य पुत्र रामानंद ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरा युवक धीरज पुत्र रामविलास गंभीर रूप से घायल है, जिसका पैर टूट गया है और वह फिलहाल बाराबंकी के जिला अस्पताल में भर्ती है। तीनों युवक जसमंडा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एक ही दिन में दो युवकों की मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार