UP : त्योहार पर परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर...रेलवे स्टेशनों की हर हलचल पर रहेगी नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बरेली जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। जीआरपी मुख्यालय की ओर से जंक्शन के लिए 25 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की स्वीकृति दी गई है। यह अतिरिक्त बल 15 अक्टूबर से ड्यूटी पर सक्रिय हो जाएगा।

जीआरपी अधिकारियों के अनुसार त्योहारों के दौरान बरेली जंक्शन पर यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, चोरी और जेबकतरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अतिरिक्त फोर्स की जरूरत महसूस की गई। 

इसी के तहत मुख्यालय से अतिरिक्त जवानों को भेजा गया है। इन पुलिसकर्मियों को प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज और यात्री प्रतीक्षालयों में तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही स्टेशन के अंदर और बाहर डॉग स्क्वाॅड और सीसीटीवी मॉनिटरिंग टीमों को भी सक्रिय किया गया है। जीआरपी इंस्पेक्टर सुशील वर्मा ने बताया कि यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या सामान की जानकारी तुरंत जीआरपी हेल्पलाइन पर दें।

 

संबंधित समाचार