JDU ने बिहार चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी... कोई मुस्लिम उम्मीदवार नहीं, 3 दबंग और 5 मंत्री शामिल, देखें पूरी लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

जनता दल यूनाइटेड ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर अपनी शुरुआती सूची में 57 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने विभिन्न जाति समूहों को संतुलित करने का प्रयास किया है, लेकिन इसमें चार महिला उम्मीदवारों को जगह मिली है, जबकि इस लिस्ट में एक भी मुस्लिम समुदाय के उम्मीदवार का नाम नहीं है।

कुर्मी-कोइरी मतदाताओं पर जोर

पार्टी ने लव-कुश (कुर्मी और कोइरी) समुदाय को मजबूत करने की रणनीति अपनाई है। इस सूची में इन दोनों जातियों से 21 से अधिक उम्मीदवार हैं। महिलाओं में मधेपुरा से कविता साहा, गायघाट से कोमल सिंह, समस्तीपुर से अश्वमेघ देवी और विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा को मौका दिया गया है। वर्तमान मंत्रियों में विजय कुमार चौधरी को सरायरंजन, श्रवण कुमार को नालंदा और सुनील कुमार को भोरे से मैदान में उतारा गया है।

दबंग नेता और मंत्री भी शामिल

सूची में 27 नए चेहरे हैं, जबकि 11 ऐसे उम्मीदवार हैं जो पिछले चुनाव में असफल रहे थे। तीन प्रभावशाली दबंग नेताओं को टिकट मिला है: मोकामा से अनंत सिंह (जिन्होंने 14 अक्टूबर 2025 को नामांकन कर दिया), एकमा से धुमल सिंह और कुचायकोट से अमरेंद्र पांडे। इनकी क्षेत्रीय पकड़ मजबूत मानी जाती है।

सरकार के पांच मंत्रियों को फिर से टिकट: महेश्वर हजारी, रतनेश सदा, विजय चौधरी, श्रवण कुमार और एक अन्य। विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

चिराग पासवान के दावे वाली सीटों पर भी दखल

पार्टी ने 18 मौजूदा विधायकों को दोहराया, लेकिन दो के टिकट काटे। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान द्वारा दावा की गई पांच सीटों—सोनबरसा, अलौली, राजगीर, एकमा और मोरवा—पर भी जदयू ने अपने उम्मीदवार उतारे। महेश्वर हजारी की सीट कटने की अफवाहों को खारिज कर उन्हें कल्याणपुर से फिर मैदान में उतारा गया।

पिछले चुनाव से तुलना: मुस्लिम उम्मीदवारों की जगह बदली

2020 चुनाव में इन 57 सीटों में से तीन पर मुस्लिम प्रत्याशी थे, लेकिन इस बार उन्हें हटा दिया गया। डुमरांव से पहले अंजुम आरा थीं, अब राहुल सिंह; दरभंगा ग्रामीण से फराज फातमी की जगह ईश्वर मंडल; कांटी से मोहम्मद जमाल की जगह अजीत कुमार को टिकट मिला। इससे पार्टी की रणनीति में बदलाव साफ झलकता है।

G3SK53uXoAA2U11G3SK8AJXAAAxEdIG3SK9NtXkAEqOyz

संबंधित समाचार