Rampur : चचेरी बहन को स्कूल छोड़ने जा रही डीएलएड छात्रा की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत
रामपुर/मिलक, अमृत विचार। धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार डीएलएड की छात्रा को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
मिलक थाना क्षेत्र के गांव असदुल्लापुर निवासी नीरज गुप्ता की 22 साल की बेटी रौनक गुप्ता चाचा पंकज के रहती थी। वह जिला प्रशिक्षण संस्थान से डीएलएड कर रही थी, उसका प्रथम वर्ष था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह अपनी चचेरी बहन साक्षी को स्कूल छोड़ने के लिए स्कूटी से मिलक जा रही थी। मंडी समिति के पास हरियाली बाजार के सामने धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे रौनक स्कूटी से गिरकर रौनक ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। उसके बाद पुलिस भी आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि चालक फरार होने की बात सामने आई है।
पिता की मौत के बाद मां ने कर ली थी दूसरी शादी
रौनक गुप्ता के पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी। उसके बाद रौनक की मां ने दूसरी शादी करके अपनी मासूम बेटी को छोड़कर चली गई थी। उसके बाद चाचा पंकज गुप्ता ने उसको अपने घर ले जाकर उसको पाल-पोस कर के बड़ा किया। बुधवार को उसकी मौत ने चाचा को झकझोर कर रख दिया। पूरे दिन घर पर लोगों का तांता लगा रहा। वह अपना खर्चा चलाने के लिए निजी स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थी। उसके बाद समय मिलने पर खुद भी पढ़ाई करती थी। चाचा से खाली पड़ी जमीन में स्कूल खोलने को लेकर बात करती थी।
