फूलवती हत्याकांड: 22 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली...10 टीमें कर कर रहीं हत्यारों की तलाश
ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। 65 वर्षीय फूलवती हत्याकांड की ठाकुरद्वारा पुलिस 22 दिन बाद भी खुलासा नहीं कर सकी । एक सप्ताह पूर्व व्यापारियों ने पुलिस क्षेत्रअधिकारी बी प्रभारी निरीक्षक को चेतावनी दी थी उस समय 2 दिन में हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया था । व्यापारियो ने तीन दिन में खुलासा करने की चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही।
थाना ठाकुरद्वारा के गांव माधो वाला निवासी मनोज कुमार चौहान फोटो बाजार में रेडीमेड गारमेंटस कि दुकान करते हैं। 30 सितंबर को उनकी माता 65 पति फूलवती अपने गांव से ठाकुरद्वारा आ रही थी । अचानक लापता हो गई थीं । उनकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला 27 तारीख को कमालपुरी माधोबाला की जंगल में लहर की पटरी की किनारे उनका शव मिला था । उस दिन शव मुरादाबाद ठाकुरद्वारा रोड स्थित रामू वाला गणेश चौराहे पर रख कर जाम लगाते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कि थी ।
पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह समझा बुझा कर महिला का पोस्टमार्टम कर आया था । 22 दिन बीत जाने के बाद पुलिस आगे किससे कांड का पर्दाफास नहीं कर सकी । जिसको लेकर व्यापारियों ने लाम बंद होते हुई एक बार फिर से पुलिस प्रशासन को चेतावनी दे डाली । चेतावनी दी की यदि 3 दिन के हित हत्याकांड का खुलासा ने किया गया तब व्यापारी मुख्यमंत्री से जिस फोटो की शिकायत करेंगे । उच्च अधिकारियों ने बताया था कि इस हत्याकांड से खुलासे के लिए 10 टीम लगाई गई । जो लगातार अपराधी की तलाश में जुटी हैं । लेकिन 22 दिन भी जाने के बाद भी खुलासा ने होने के कारण व्यापारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है। उधर पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि जल्दी ही इस प्रकार का खुलासा कर दिया जाएगा।
