BSNL का दिवाली बोनांजा ऑफर : एक रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और 2 जीबी डेटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । बीएसएनएल ने दीपावली के अवसर पर उत्तर प्रदेश (पूर्वी) परिमंडल में अपने ग्राहकों के लिए दिवाली बोनांजा योजना शुरू की है। यह योजना 15 अक्टूबर से 15 नवम्बर 2025 तक नए सिम लेने या मोबाइल पोर्ट-इन कराने वाले ग्राहकों के लिए मान्य रहेगी।

योजना के तहत ग्राहकों को मात्र 1 रुपये में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलेंगे। बीएसएनएल ने यह कदम अपने रजत जयंती वर्ष और देश में स्वदेशी 4G नेटवर्क की शुरुआत के अवसर पर उठाया है। बीएसएनएल के उपमहाप्रबंधक विक्रय एवं विपणन आलोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को बीएसएनएल की किफायती और विश्वसनीय सेवाओं से जोड़ना है।

संबंधित समाचार