LU परीक्षा समिति की बैठक: नवंबर के तीसरे सप्ताह में होंगी 2025–26 सेमेस्टर परीक्षाएं, इस डेट तक भर पाएंगे अपना एग्जाम फॉर्म 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की बैठक कुलपति प्रो. मनुका खन्ना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शैक्षणिक सत्र 2025–26 की सेमेस्टर परीक्षाएं शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार समयानुसार आयोजित की जाएंगी।

समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्राप्त ईमेल के आधार पर प्रथम सेमेस्टर को छोड़कर अन्य सभी सेमेस्टरों के परीक्षा प्रपत्र भरने की प्रक्रिया विश्वविद्यालय की विद्यमान प्रणाली के माध्यम से प्रारंभ होगी। प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा प्रपत्र समर्थ टीम के सहयोग से 31 अक्टूबर तक भरने का प्रयास किया जाएगा। यदि यह प्रक्रिया तय समय तक पूरी नहीं होती है, तो शैक्षणिक कैलेंडर प्रभावित किए बिना अन्य विकल्पों पर विचार किया जाएगा।

अन्य सेमेस्टरों के परीक्षा प्रपत्र भरने की प्रक्रिया 25 अक्टूबर से शुरू होगी ताकि समय पर सभी परीक्षा संबंधी कार्य पूरे हो सकें। समिति ने यह भी निर्णय लिया कि परीक्षाओं का आयोजन नवंबर के तीसरे सप्ताह से प्रस्तावित है।

समिति ने संबंधित प्राधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक तैयारी समय पर पूरी की जाए ताकि परीक्षा संचालन सुचारू और व्यवस्थित रूप से हो।

UPPCS Pre Exam : लंबे सवाल पर अभ्यर्थियों का माथा घूमा, 8048 अभ्यर्थी रहे उपस्थित, 9629 ने छोड़ी 

संबंधित समाचार