दर्दनाक हादसा : जेसीबी से खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से दबकर एक मजदूर की मौत...चार की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

माधोटांडा, अमृत विचार। निर्माणाधीन रिसोर्ट के दौरान चल रहे सीवर टैंक की खुदाई में अचानक मिट्टी धंसने से पांच श्रमिक दब गए। जेसीबी से खुदाई की जा रही थी और मानक व नियम की भी अनदेखी हो रही थी। आनन फानन में मजदूरों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। वहां एक की मौत हो गई है।
 
हादसा माधोटांडा क्षेत्र में हुआ। बताते है कि बाईफरकेशन रोड पर एक व्यापारी का रिसोर्ट बनाया जाना है। उसका काम तेजी से चल रहा है। गुरुवार को श्रमिक लगे थे। जेसीबी से मिट्टी की खुदाई कर सीवर टैंक का काम चल रहा था। इसी दौरान मिट्टी धंस गई और उसमें पांच मजदूर दब गए। 

जिसके बाद भीड़ जमा हुई। पुलिस भी सूचना मिलने पर पहुंच गई। बताते है कि नियम की भी अनदेखी की जा रही थी। बमुश्किल मजदूरों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। वहां एक की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर है। माधोटांडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार