आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर होगी भर्ती, मुख्य सचिव ने दिए टाइम टेबल बनाने के निर्देश
लखनऊ, अमृत विचार: मुख्य सचिव एसपी गोयल ने प्रदेश के सभी जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए समय-सारिणी निर्धारित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि समय सारिणी में प्रत्येक चरण के लिए समय-सीमा और तिथियां तय की जाएं, ताकि पूरे प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया में एकरूपता बनी रहे। भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए।
उन्होंने हिदायत दी कि इससे पूर्व इन पदों को भरने के लिए सभी जिलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन कर लिया जाए। इससे पूर्व इन पदों को भरने के लिए सभी जिलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन कर लिया जाए। मुख्य सचिव ने ये निर्देश बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के कार्यों समीक्षा के दौरान दिए।
69,206 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शीघ्र होगी शुरू
अपर मुख्य सचिव महिला कल्याण लीना जौहरी ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के 7,952 तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 61,254 पद रिक्त हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों में 2,123 पूर्व चयन प्रक्रिया से आच्छादित पद, 306 नव सृजित आंगनवाड़ी केंद्रों से संबंधित पद और 5,523 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पदों को मुख्य आंगनबाड़ी कार्यकत्री पद में परिवर्तित पद शामिल हैं।
इसी प्रकार, आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों में 38,994 सेवानिवृत्ति, मृत्यु आदि कारणों से रिक्त पद और 22,260 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को मुख्य केंद्रों में अपग्रेड किए जाने से नव सृजित पद सम्मिलित हैं। कुल मिलाकर 69,206 रिक्त पदों को शीघ्र भरने की प्रक्रिया शुरु की जा रही है।
पीड़ितों को सहायता देने के मद्देनजर प्रकरण अनावश्यक रूप से किसी भी स्तर पर लंबित न रहें। अनावश्यक रूप से अधिक समय तक प्रकरण को लंबित रखने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।- एसपी गोयल, मुख्य सचिव
ये भी पढ़े :
