PPS Radheshyam Rai: एएसपी राधेश्याम राय को मिला सलेक्शन ग्रेड, वर्दी में हुए बदलाव; SP ने लगाए स्टार

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

गोंडा, अमृत विचार: जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) का प्रमोशन हो गया है। प्रोन्नति स्वरूप उन्हे सलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के कंधे पर एक सफेद सितारा लगाकर उन्हें सम्मानित किया। 

राधेश्याम राय 2001 बैच के उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा (पीपीएस) अधिकारी हैं। उन्होंने एम.ए व  एम.एड. की उपाधियां प्राप्त की हैं। पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है जिनमें एसपी क्राइम मथुरा, स्टाफ ऑफिसर एडीजी जोन वाराणसी, एसपी सिटी झांसी तथा एडिशनल एसपी प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ के रूप में उनकी सेवाएं उल्लेखनीय रही हैं। उन्होने अपराध नियंत्रण, जनसहभागिता एवं सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। 

वर्तमान में वह जिले में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण में प्रभावी नेतृत्व प्रदान किया है। शुक्रवार को एसपी ने उन्हें सम्मानित कर बधाई दी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत सहित अन्य अध्कारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Deepotsav 2025: जगमग होंगे अयोध्या के वार्ड, फूलों से सजेगा रामपथ...रामायण काल की झलक दिखाएगा पुष्पक विमान

 

संबंधित समाचार