गोंडा : 13735 छात्र-छात्राओं को दिवाली से पहले मिली छात्रवृत्ति की सौगात, बैंक खातों में ट्रांसफर की गई धनराशि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। सीएम योगी ने दीपावली से पहले शुक्रवार को जिले के 13735 छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति की सौगात देकर उनकी दीपावली रोशन कर दी है। इन छात्र छात्राओं के बैंक खातों में वित्तीय वर्ष 2035-26 की छात्रवृत्ति के लिए 3.27 करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर कर दी गयी है।

शहर के राजकीय इंटर कालेज में आयोजित समारोह में जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने छात्र छात्राओं को प्रतीकात्मक चेक सौंपा। इसके पहले छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।

cats

जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पूर्वदशम कक्षाओं यानि कक्षा 9 और 10 में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के 2707 छात्र छात्राओं को 81.21 लाख, अनुसूचित जाति के 1769 छात्र छात्राओं को 24.76 लाख , अन्य पिछड़ा वर्ग के 3084 छात्र छात्राओं को 64.14 लाख तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 589 छात्र छात्राओं को 17.14 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गयी है।

इसी तरह दशमोत्तर (11-12 )कक्षाओं में सामान्य वर्ग के 3526 छात्र छात्राओं को 106.50 लाख, अनुसूचित वर्ग के 1585 छात्र छात्राओं को 190.69 लाख तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 475 छात्र छात्राओं को 13.82 लाख रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की गयी है। यह धनराशि लखनऊ में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम से सीएम ने सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की है‌।

छात्रवृत्ति वितरण के लिए राजकीय इंटर कालेज, गांधी विद्यालय इंटर कालेज बड़गांव रेलवे कालोनी व कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कालेज रेलवे कालोनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होने बताया कि कुल 13735 छात्र छात्राओं के बैंक खाते में 3.27 करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर की गयी है।

संबंधित समाचार