बाराबंकी : अधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक, कहा- चकबंदी कार्यों में लाएं तेजी, पारदर्शिता और समयबद्धता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में चकबंदी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में चल रही चकबंदी प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य मिशन मोड में संचालित हों और समयबद्धता के साथ पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने भदरास, मवइया, रसूलपुर और कान्हीपुर गांवों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र सुधार के निर्देश दिए, जबकि सहावर, बिजौली, डिंगरी और बच्छराजमऊ गांवों की कार्यप्रगति पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही लाही, बबुआपुर, ओदार, जासेपुर और सलेमाबाद सहित अन्य गांवों में कार्यों को गति देने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने पुराने लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण को भी प्राथमिकता देने को कहा। बैठक में बताया गया कि जिले के 41 ग्रामों में चकबंदी की प्रक्रिया विभिन्न धाराओं के अंतर्गत चल रही है, जिसे इस वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य है। अंत में डीएम ने अधिकारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। बैठक में एसओसी संजय कुमार विश्वास, बी.के. मिश्रा, सुरेश कुमार शर्मा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार