कानपुर में आज से तीन दिनों तक बदला रहेगा यातायात, इन मार्गों पर जानें से बचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धनतेरस एवं दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत शहर को जाम से बचाने की कवायद

कानपुर, अमृत विचार। धनतेरस एवं दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत शहर को जाम से बचाने के लिए शनिवार को दोपहर 1 बजे से सोमवार को रात 12 बजे तक शहर के विभिन्न रुटों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। 
  
फूलबाग: फूलबाग से बिरहाना रोड की तरफ वही वाहन जायेंगे जिनको बिरहाना रोड में प्रतिष्ठापित सर्राफा बाजार की दुकानों में जाना है, ऐसे सभी वाहन बिरहाना रोड पर सवारी उतारने के तुरंत बाद बिरहाना रोड के निंरजन ज्वैलर्स चौराहा सिरकी मोहाल चौकी चौराहा से एक्सप्रेस रोड होते हुये नरीना चौराहा से फूलबाग पार्किंग या पनचक्की पार्किंग पर वाहन पार्क करेंगे।

कोई भी व्यक्ति बिरहाना रोड पर अपना वाहन पार्क नहीं करेगा। यदि बिरहाना रोड पर स्थित सर्राफा बाजार में अत्यधिक भीड़-भाड़ व वाहनों का अत्यधिक दबाव होता है तो ऐसी दशा में फूलबाग चौराहा से बिरहाना रोड की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगा, ऐसे वाहन नीचे उल्लेखित पार्किंग स्थलों पर वाहन पार्क कर सर्राफा बाजार बिरहाना रोड पर पैदल जा सकेंगे।

घंटाघर: घंटाघर चौराहा की तरफ से कोई भी वाहन नयागंज व दवा मार्केट होते हुये बिरहाना रोड की तरफ नहीं जा सकेगा, ऐसे वाहन एक्सप्रेस रोड होते हुये नरौना चौराहा से फूलबाग चौराहा होकर बिरहाना रोड जा सकेंगे।

नयागंज: नयागंज दवा मार्केट के स्थानीय वाहन जिन्हें सिरकी मोहाल होते हुये बिरहाना रोड फूलबाग की तरफ जाना है, ऐसे वाहन सिरकी मोहाल चौकी चौराहा से एक्सप्रेस रोड नरौना होते हुये अपने गंतव्य को जाएंगे। 

जेड स्क्वायर: मॉल बड़ा चौराहा पर अत्यधिक दबाव जाम होने की दशा में मेघदूत तिराहा से दो पहिया वाहन के अतिरिक्त समस्त प्रकार के वाहन मेघदूत तिराहा से बड़े चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगें, ऐसे वाहन मेघदूत तिराहा से वीआईपी रोड होते हुये अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

कोतवाली चौराहा: कोई भी वाहन मूलगंज की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन क्रिस्टल पार्किंग में पार्क कर पैदल ही मार्केट जा सकेंगे।

रामबाग: रामबाग चौराहा से पी रोड पर कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे बल्कि ऐसे वाहन रामबाग चौराहे से दाहिने मुड़कर ब्रह्मनगर चौराहे से अपने गंत्य को जा सकेंगे।

जरीब चौकी: जरीच चौकी चौराहा सीसामऊ से कोई भी वाहन पी रोड़ की तरफ नहीं जा सकेगा, ऐसे वाहन टेनरी चौराहा से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

कल्याणपुर क्रॉसिंग: कोई भी वाहन पनकी की तरफ नहीं जा सकेगा ऐसे वाहन गूबा गार्डन से बायें मुड़कर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

सीएनजी पेट्रोल पम्प: कोई भी वाहन कल्याणपुर क्रॉसिंग की तरफ नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन सीएनजी पेट्रोल पम्प से दाहिने मुड़कर बगिया क्रॉसिंग से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

पनकी नहर: कोई भी बड़े वाहन कल्याणपुर क्रॉसिंग की तरफ नहीं जा सकेंगे।

चावला चौराहा: चावला चौराहा से कोई भी चार पहिया वाहन गोविन्द नगर मार्केट की तरफ नहीं जा सकेंगे।

मलिक पेट्रोल पम्प सीटीआई: तिराहा के पास से कोई भी वाहन गोविन्द नगर मार्केट की तरफ नहीं जा सकेगा। भीला डेयरी से कोई भी वाहन गोविन्द नगर मार्केट की तरफ नहीं जा सकेंगे।

यहां अपने वाहन पार्क करें 

  1. नानाराव पार्क के अन्दर पार्किंग
  2. फूलबाग अण्डर ग्राउण्ड पार्किंग
  3. मल्टीस्टोरी पार्किंग पनचक्की
  4. एलआईसी बिल्डिंग में पार्किंग
  5. क्रिस्टल पार्किंग कारसेंट चौराहा
  6. न्यू बसंत टाकीज के पीछे सेन्ट्रल पार्क

संबंधित समाचार