रामपुर : नवविवाहिता प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी, हंगामा
मसवासी चौकी क्षेत्र का मामला
मसवासी, अमृत विचार: नगर से एक नवविवाहिता अपने पति को छोड़कर कुछ दिन पहले प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने उसे नरपतनगर से बरामद कर मसवासी पुलिस चौकी ले आई है। लेकिन नवविवाहिता प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ गई है।
स्वार थाना क्षेत्र के नगर पंचायत नरपत नगर निवासी एक ग्रामीण की बेटी की शादी दो माह पूर्व नगर पंचायत मसवासी के मोहल्ला चाउपुरा निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे लेकिन विवाहित युवती का प्रेम प्रसंग दूसरी बिरादरी के नरपत नगर के ही एक युवक से धीरे-धीरे चला रहा विवाहिता के ससुराली जनों को भी उसे पर संदेह नहीं हुआ। वह धीरे-धीरे प्रेम युवक से बात करती रही शुक्रवार को वह मौका पाकर अपनी ससुराल से मायके जाने का बहाना बनाकर निकल गई। मायके न पहुंचकर प्रेमी के साथ भाग गई। इस मामले की सूचना व्यवस्था के पति ने पुलिस को दी पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम कार्रवाई करते हुए उसे नगर पंचायत नरपत नगर में बरामद कर लिया गया और पुलिस चौकी ले आए। पूछताछ में उसने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। देर शाम तक पुलिस चौकी में दोनों पक्षों के बीच वार्ता चलती रही पुलिस ने प्रेमी और नव विवाहिता के पति को अलग-अलग बैठा रखा था,लेकिन नवविवाहिता किसी की भी सुनने को तैयार नहीं थी। चौकी इंचार्ज अजय कुमार शुक्ला ने बताया की महिला को बयानों के आधार पर भेजा जाएगा।
