बाराबंकी : पांच साल से कर रहा था अप्राकृतिक दुष्कर्म, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। पांच साल से किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करता आ रहा आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है। 

शहर के एक मोहल्ला की रहने वाली महिला एक अस्पताल में निजी कर्मी के तौर पर तैनात है। इस महिला के पुत्र के साथ पड़ोस में ही रहने वाला मुख्तार नामक व्यक्ति गुजरे पांच साल से अप्राकृतिक दुष्कर्म कर रहा था। वर्तमान में पीड़ित 19 साल का हो चुका है। 

आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीड़ित ने कई बार जान देने की कोशिश भी की। आखिरकार आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है।

संबंधित समाचार