Gold-Silver Rate: 24 घंटे में सोना-चांदी धड़ाम, भाव में बड़ी गिरावट

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लगभग 4,000 हजार रुपये प्रति दस ग्राम गिरा सोना> चांदी प्रति किलो करीब 17,000 रुपये घटी

नीरज मिश्र, लखनऊ, अमृत विचार: वैश्विक उथल-पुथल के बीच लगातार चमक रहा सोने और चांदी के भाव धनतेरस से पहले ही धड़ाम हो गए हैं। सुबह से देर शाम के बीच पल-पल बदलते भाव ने कारोबारियों की धुकधुकी बढ़ाए रखी। सुबह से रात के बीच करीब 4,000 रुपये प्रति दस ग्राम सोना नीचे आया है तो चांदी के भाव में करीब 17 हजार रुपये किलो का अंतर आया है। कारोबारियों के मुताबिक सुबह सोने का भाव जीएसटी मिलाकर 1,35,400 रुपये के करीब था। शाम होते-होते पीली धातु 1,31, 400 रुपये के आसपास पहुंच गई। यही हाल सफेद धातु का रहा। इसकी कीमत सुबह 1,92,000 रुपये लगभग थी। वहीं देर शाम इसका भाव घटकर तकरीबन 1,75,000 रुपये हो गया।

इन दोनों बहुमूल्य धातुओं के भाव में मात्र 24 घंटे के अंदर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। करीब चार हजार रुपये प्रति दस ग्राम सोना घटा है तो चांदी के भाव में 17,000 रुपये प्रति किलो का अंतर आया है। यह बड़ी गिरावट है।

अनुराग रस्तोगी, स्टेट हेड इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (इब्जा)

सुबह से देर शाम के बीच बाजार में सोने और चांदी के भाव में बहुत बड़ी कमी अचानक आई है। धनतेरस पर्व से पहले बाजार हिल गया है। उतार-चढ़ाव कल के भाव सामने आने पर और ज्यादा साफ होंगे।

सिद्धार्थ जैन, चौक सर्राफा कारोबारी

सोने-चांदी के भाव में यह कमी निश्चित तौर पर परेशान करने वाली है। ग्राहक हो या फिर कारोबारी, इस भारी अंतर को लेकर असहज है। एक दिन में करीब चार हजार रुपये सोना और चांदी में 17,000 रुपये की कमी चौंकाने वाली है।

आदीश जैन, संगठन मंत्री लखनऊ सर्राफा

संबंधित समाचार