लखीमपुर खीरी : मोहम्मदी मार्ग पर दो ट्रकों की टक्कर, एक चालक की मौत, हादसे में दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेहजम, अमृत विचार। लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर नीमगांव थाना क्षेत्र के रोशन नगर भट्टे के पास शनिवार तड़के दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतने तेज हुई कि दोनों ट्रकों की केबिनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में राजस्थान निवासी एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
हादसा शनिवार की सुबह लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर रोशन नगर ईंट भट्ठे के पास हुआ। आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक ट्रक के राजस्थान के अलवर के बांसुरी निवासी चालक देवाराम मीणा स्टीयरिंग पर दब गए। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने खिड़की काटकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरे दूसरे ट्रक में सवार मैनपुरी निवासी प्रवीण कुमार और ग्वालियर निवासी मुन्ना चौहान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

उन्हें तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर पहुंची नीमगांव पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को जेसीबी की मदद से हटाकर लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नीमगांव थानाध्यक्ष आदित्य कुमार मौर्य ने बताया कि सभी घायलों का उपचार चल रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

संबंधित समाचार