Bareilly: रहपुरा चौधरी मार्ग पर 6 करोड़ से बनेगी सड़क, इलाके के 22 हजार लोगों को मिलेगी राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रहपुरा चौधरी में रहने वाले लोगों के लिए ये खबर काम की है। 6 करोड़ से नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसकी तैयारी नगर निगम ने कर ली है। इसको लेकर नगर आयुक्त और मेयर ने निर्माण विभाग के साथ पूर्व में भी बैठक की थी वहीं कार्यकारिणी की बैठक में भी इस प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मंजूरी भी मिल गई है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार रहपुरा चौधरी को मिनी बाईपास से जोड़ने के लिए 6 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस इलाके में रहने वाले करीब 22 हजार लोगों को सड़क निर्माण के बाद सहूलियत मिलेगी। जल्द इसका निर्माण आरंभ हो सके इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है। वहीं पूर्व में हुई बैठक के बाद नगर आयुक्त ने कार्य को तय समय सीमा में पूर्ण करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार