Rampur: ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/भोट, अमृत विचार। ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की चपेट में आने से नगला गनेश चौराहे पर बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव नगालिया आकिल निवासी शरीफ अहमद(50) मजदूरी करता था। वह शनिवार सुबह 7 बजे भतीजे अनीस अहमद को लेकर रुद्रपुर मजदूरी करने जा रहा था। रास्ते में नगला गणेश चौराहे के पास ईंट भट्टे पर थूनापुर की ओर से तीव्र गति से आ रहे पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार शरीफ अहमद घायल हो गए। 

हादसे बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर जिपं सदस्य मुस्तफा हुसैन ने जिला अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से वार्तालाप की। सरकार से मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। जहां देर शाम को दफन कर दिया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली बन रही हादसे का सबब
अजीमनगर क्षेत्र में दौड़ रही ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लोगों के लिए मौत का कारण बन रही है। शरीफ अपने पीछे चार पुत्री व एक पुत्र को छोड़ गए है। घर के इकलौते कमाने वाले थे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार