यूपी ही नहीं, पूरे देश में मतदाताओं के बीच गहरी पैठ बनाएगी बसपा
देशभर के प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक आज, सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने पर होगी चर्चा
राज्य ब्यूरो, लखनऊ, अमृत विचार: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने स्पष्ट किया है कि पार्टी अब केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि देश के विभिन्न प्रांतों में भी अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करेगी। इसके लिए 19 अक्टूबर को लखनऊ में माल एवेन्यू स्थित कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है, जिसमें उप्र. व उत्तराखंड को छोड़कर अन्य विभिन्न राज्यों के प्रांतीय पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
कार्यालय प्रभारी ने शनिवार को बताया कि बैठक का उद्देश्य सर्वसमाज के बीच बसपा का जनाधार बढ़ाना और आगामी चुनावों को लेकर जमीनी रणनीति तैयार करना है। मायावती ने कहा कि बसपा हमेशा से ही सामाजिक न्याय, समता और भाईचारे की पक्षधर रही है, और अब पार्टी देशव्यापी विस्तार की दिशा में ठोस कदम उठाने जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने, बूथ स्तर तक पहुंच सुनिश्चित करने और क्षेत्रीय मुद्दों पर केंद्रित चुनावी रणनीतियों पर चर्चा होगी।
यह भी पढ़ें : पूर्व मुख्य सचिव मनोज सिंह पर वसूली की गाज : सरकार ने मांगे दस करोड़
