DIWALI 2025: बाजारों में बरसी लक्ष्मी, धनतेरस पर पहले दिन 1,706 करोड़ का व्यापार, आज भी मना सकते हैं धनतेरस
लखनऊ, अमृत विचार: धनतेरस पर शुभ मुहूर्त पर शनिवार को शहर बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कपड़ा, बर्तन, सर्राफा, इलेक्ट्रानिक उपकरण, मोबाइल समेत तरह की दुकानों पर देर रात तक खरीदारी होती रही। पहले दिन देर शाम तक लगभग 1,706 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। चूंकि धनतेरस पर खरीदारी का मुहूर्त रविवार को भी है, इसलिए बाजार में धनतेरस की कुल बिक्री का आंकड़ा रविवार शाम तक अंतिम रूप लेगा। सबसे महंगी मर्सिडीज जीएलएस-मॉडल 450 डी बिकी।
15.png)
धनतेरस पर सबसे ज्यादा भीड़ अमीनाबाद, नजीराबाद, हजरतगंज, चौक, रकाबगंज, यहियागंज, गोमतीनगर, अलीगंज, डंडहिया, पत्रकारपुरम, आलमबाग, नाका हिंडोला, गणेशगंज के बाजारों में रही। शनिवार होने के कारण वाहनों की बिक्री थोड़ी कम हुई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि 18 अक्टूबर को शाम तक 345 वाहन बिक्री की बेचे गए। रसीदें कट रही हैं। रविवार को वाहनों की बिक्री ज्यादा होने का अनुमान है। एसआरएम के एमडी पीयूष अग्रवाल ने बताया कि शनिवार होने के कारण वाहन बाजार आज थोड़ा हल्का रहा, कल बिक्री अच्छी होगी। यूपी मोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज जौहर ने बताया कि मोबाइल और इससे जुड़ी एसेसरीज का लगभग 110 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। कल आंकड़ा और बढ़ेगा।
14.png)
स्वदेशी मार्केट और लखनऊ व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष एवं कपड़ा कारोबारी प्रभू जालान ने बताया कि पर्दे, कुशन कवर, चादर, रेडीमेड गारमेंटस, साड़ी और लहंगा बाजारों में भीड़ रही। लगभग 150 करोड़ रुपये के आसपास कारोबार हुआ है। उप्र. कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक मोतियानी ने बताया कि त्योहारी सीजन में कपड़ा कारोबार अच्छा रहा। रेडीमेड गारमेंटस को जोड़ने पर आंकड़ा 150 करोड़ से अधिक पहुंच गया है। कारोबारी उत्तम कपूर का मानना है कि कपड़ा कारोबार शबाब पर रहा।
13.png)
पटाखा कारोबार ने ठीक रही रफ्तार, रात तक खरीदारी
लखनऊ फायर वर्क्स डीलर एसोसिएशन के वरिष्ठ महामंत्री सतीश मिश्रा ने बताया कि मंडल में थोक और फुटकर बिक्री करीब 16 करोड़ रुपये के आसपास रही। सोमवार दोपहर तक बिक्री तेज होगी। राजधानी में 56 स्थानों पर लगी 1018 दुकानों पर करीब 16 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। फायर वर्क्स डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश गुप्ता के मुताबिक शनिवार को जो कमी रह गई है, रविवार को पूरी हो जाएगी। फुटकर कारोबार भी शुरू हो गया है।
14.png)
सराफा बाजार (ब्रांडेड, नॉन ब्रांडेड ज्वेलरी के अलावा सिक्के, गिन्नी) - 150 करोड़
बर्तन बाजार - 150 करोड़
ऑटोमोबाइल - 25 करोड़
आवासीय, व्यवसायिक भवन व भूमि एवं कृषि योग्य भूमि - 200 करोड़
कपड़ा, पर्दे, कुशन कवर, रेडीमेड गारमेंटस -150 करोड़
मिठाई और ड्राईफ्रूट्स - 250 करोड़
मोबाइल, एसेसरीज और लैपटॉप और अन्य गैजेट्स - 110 करोड़
इलेक्ट्रानिक्स आइटम (फ्रिज, वॉशिंग मशीन, गीजर, टीवी आदि) - 250 करोड़
पटाखा- 16 करोड़
सजावट, फूल, माला,धूप, अगरबत्ती समेत अन्य पूजन सामग्री- 120 करोड़
फर्नीचर - 110 करोड़
झालर और डिजाइनर लाइट- 150 करोड़
दीया, खील और चूरा- 25 करोड़
