ROKO का फ्लॉप शो... एक 8 गेंदों में शून्य पर आउट, तो दूसरा 14 गोंद पर 8 बना कर लौटा पवेलियन, कमबैक मैच में फैंस हुए मायूस
पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। मिचेल स्टार्क की गेंद पर ऑफ साइड में शॉट खेलने की कोशिश में वह पॉइंट पर खड़े कूपर कोलोनी को कैच दे बैठे। 224 दिनों बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे कोहली के इस प्रदर्शन ने लाखों प्रशंसकों को निराश कर दिया, जो लंबे समय से उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी का इंतजार कर रहे थे। उनसे पहले कप्तान रोहित शर्मा भी जल्दी आउट होकर फैंस को झटका दे चुके थे।
रोहित-कोहली की जोड़ी का निराशाजनक प्रदर्शन!
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले वनडे में भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली पूरी तरह विफल रहे। मौसम और पिच की परिस्थितियों को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की, लेकिन दोनों पहले विकेट के लिए केवल 13 रन ही जोड़ पाए। चौथे ओवर में जोश हेजलवुड ने रोहित को आउट किया। इसके बाद मैदान पर उतरे विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
कोहली की असफलता से फैंस निराश
विराट कोहली जब बल्लेबाजी के लिए आए तो स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर तालियों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। प्रशंसक उनकी शानदार बल्लेबाजी देखने को बेताब थे, लेकिन वह केवल 8 गेंदें खेलकर आउट हो गए। यह सीरीज रोहित और कोहली दोनों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि उनके भविष्य पर इसका असर पड़ सकता है। पहले मैच में दोनों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।
25 रन पर ढह गया टॉप ऑर्डर
भारत की बल्लेबाजी की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद कप्तान शुभमन गिल भी जल्दी आउट हो गए। गिल को नाथन एलिस ने अपने पहले ओवर में पवेलियन भेजा। गिल ने 18 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 10 रन बनाए। भारत ने अपने शीर्ष तीन बल्लेबाजों के विकेट मात्र 25 रन पर गंवा दिए।
