रामपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में हलवाई की मौत, बंद कमरे में शव मिलने से हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में हलवाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगी। सिविल लाइंस के काशीराम कॉलोनी निवासी नरेश सैनी 45 पेशे से हलवाई थी। उसका परिवार हिमाचल प्रदेश में रहता था। 

चार दिन से नरेश सैनी का कमरा नहीं खुलने पर आसपास के लोग सकते में आ गए थे। उसके बाद पुलिस को जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद किसी तरह से दरवाजे को खोला तो नरेश सैनी का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में परिजन भी आ गए। सिविल लाइंस प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार