प्रभु की कृपा भयउ सब काजू, जन्म हमार सुफल भा आजू...9वें दीपोत्सव पर आनंद में डूबी अयोध्या, श्रद्धालु बोले आज हमारा जन्म सफल हो गया

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार । अद्भुत, आश्चर्यजनक, अलौकिक है रामनगरी...यह कहना था अन्य प्रदेशों से आए हुए श्रद्धालुओं का। जो श्रीराम राज्याभिषेक से लेकर दीपोत्सव तक के समारोह के साक्षी बने। आनंद में डूबे अयोध्यावासी व श्रद्धालुगण पूरे अनुशासन में रामपथ पर दोनों किनारे कताबद्ध होकर खड़े होकर राम की लीलाओं का दर्शन कर रहे थे। उन्होंने अयोध्या की कला व संस्कृति के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिल से आभार जताया।

Untitled design - 2025-10-19T185314.189

अमृत विचार संवाददाता को रविवार सुबह करीब 11 बजे रामपथ पर तुलसी उद्यान के पास मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी बुजुर्ग सच्चिदानंद शुक्ला, उनकी पत्नी राधिका व उनके दामाद राजेश मिले। बुजुर्ग दंपत्ति ने राम चरित मानस के सुंदर कांड की चौपाई-प्रभु की कृपा भयउ सब आजू, जन्म हमार सुफल भा आजू...गाते हुए कहा कि वास्तव में आज हमारा जन्म सफल हो गया। कहा कि शनिवार को ही वापस जाना था लेकिन ट्रेन छूट गई, लगता है जैसे श्रीराम ने हमारे भाग्य में यह दृश्य देखना तय किया था।

Untitled design - 2025-10-19T185059.535

हनुमानगढ़ी के पास डिवाइडर पर बैठे श्रीराम राज्याभिषेक शोभायात्रा को निहार रहे असम के गुवहाटी निवासी अविनाश व अनामिका ने कहा कि अयोध्या का चतुर्दिक विकास ही नहीं हुआ बल्कि आज की दृश्य उसे अद्भुत व अलौकिक बनाता है। उनके साथ आईं पार्ली व अमर ज्योति ने कहा श्रीराम के जुड़े प्रसंगों को किताबों में ही पढ़ा था, आज उसे सजीव देख लिया।

Untitled design - 2025-10-19T185142.371

श्रीरामजन्मभूमि पथ के पास अपने आश्रम के सामने फुटपाथ पर कुर्सी लगाकर अपने शिष्यों के साथ बैठे हनुमानगढ़ी के संत त्रियुगी दास ने कहा कि योगी सरकार सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। सोमेश्वर दास, अयोध्या प्र भी उनके सुर में सुर मिलाकर कहते हैं कि आज अयोध्या में उसकी संस्कृति के अनुरूप ही धार्मिक व अन्य कार्य हो रहा है। रायगंज निवासी किशोरी व बच्चियां रुनझुन, गौरी, स्तुति, राधा, निधि आदि मिलीं। पूछा कि कैसा लग रहा है तो जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए सब एक साथ बोलीं मजा आ गया।

लखनऊ का सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार, साइबर धोखाधड़ी मामले में दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई 

 

 

 

संबंधित समाचार