Moradabad: दीपावली पर सुचारू विद्युत आपूर्ति के लिए विशेष ड्यूटी व्यवस्था
मुरादाबाद, अमृत विचार। दीपावली पर उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए विद्युत विभाग ने विशेष ड्यूटी व्यवस्था लागू कर दी है। अधीक्षण अभियंता द्वारा जारी आदेश के अनुसार 19 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) 24 घंटे सक्रिय रहेगा।
रविवार को मुख्य अभियंता ने अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि दीपावली के दौरान बढ़े विद्युत भार को ध्यान में रखते हुए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं। किसी भी फॉल्ट, ट्रिपिंग या आपात स्थिति की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। अधीक्षण अभियंता ने सभी उपखंड अधिकारियों, अवर अभियंताओं और कर्मियों को सतर्क रहकर क्षेत्रीय स्तर पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे किसी भी दिक्कत की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर दें। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि दीपावली की रात्रि में विशेष रूप से ट्रांसफार्मरों और फीडरों की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी।
