दीपावली पर दिल्ली बनी गैस चेंबर, सांस लेना हो रहा मुश्किल, AQI 400 के पहुंचा पार

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

दीपावली के अवसर पर दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया, जिससे सांस लेना चुनौतीपूर्ण हो गया है। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई स्थानों पर 400 को पार कर गया। सुबह के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का औसत AQI 333 दर्ज किया गया। बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP 2) के तहत सख्त नियम लागू किए हैं।

प्रमुख क्षेत्रों में AQI स्तर:

- अक्षरधाम मंदिर: 411  
- लोधी रोड: 312  
- नॉर्थ कैंपस, डीयू: 326  
- सीआरआरआई मथुरा रोड: 355  
- पूसा: 371  
- आईजीआई हवाई अड्डा (T3): 295  
- जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम: 349  
- नेहरू नगर: 378  
- द्वारका-सेक्टर 8: 356  
- पटपड़गंज: 361  
- डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज: 351  
- अलीपुर: 319  
- शादीपुर: 304  
- एनएसआईटी द्वारका: 347  
- आईटीओ: 344  
- सिरीफोर्ट: 356  
- मंदिर मार्ग: 338  
- आरके पुरम: 369  
- पंजाबी बाग: 372  
- आया नगर: 301  

GRAP 2 के तहत लागू प्रतिबंध:

GRAP के चरण-2 में होटलों, रेस्तरां और खुले भोजनालयों में कोयले या लकड़ी से चलने वाले तंदूर के उपयोग पर रोक है। इसके अलावा, आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर डीजल जनरेटर सेट का उपयोग भी प्रतिबंधित है। GRAP 2 में चरण-1 के सभी प्रतिबंध भी शामिल हैं।

नागरिकों के लिए GRAP-2 के नियम:

- सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करें और निजी वाहनों का प्रयोग कम करें।  
- कम भीड़ वाले रास्तों का चरण करें, भले ही वे लंबे हों।  
- वाहनों के एयर फिल्टर को नियमित रूप से बदलें।  
- अक्टूबर से जनवरी के बीच धूल उत्पन्न करने वाली निर्माण गतिविधियों से बचें।  
- खुले में कचरा या बायोमास जलाने से परहेज करें।

संबंधित समाचार