Pilibhit News: निजी अस्पताल में बुखार से ग्रसित महिला की मौत, परिजनों ने मचाया जमकर हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

सूचना पर पहुंची पुलिस, दोनों पक्षों में चली सुलह वार्ता

पीलीभीत, अमृत विचार: गांधी स्टेडियम रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में महिला मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए परिवार ने कारवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की जानकारी की जा रही है। दोनों पक्षों में देर रात तक सुलह वार्ता चलती रही।

बता दें कि न्यूरिया क्षेत्र की एक महिला गांधी स्टेडियम रोड पर एक निजी अस्पताल में रविवार दोपहर को भर्ती कराई गई। महिला को बुखार की शिकायत हुई थी। उसके परिवार ने महिला को अस्पताल भर्ती कराया। इसके बाद बताते है कि देर शाम स्टाफ ने इंजेक्शन लगाया और फिर कुछ देर में ही महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन गुस्साए और हंगामा कर दिया। 

आरोप था कि गलत इंजेक्शन लगने से महिला की मौत हुई है। सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। इसके बाद टीम मामले की जांच कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी पहुंच गए। सुलह वार्ता चलती रही। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि एक महिला को निजी अस्पताल परिजन लेकर आए थे। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस गई। दोनों पक्षों में वार्ता चल रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

जनप्रतिनिधियों के दखल के बाद मची खलबली

महिला मरीज की मौत के बाद हंगामा चला। पुलिस भी पहुंच गई थी। इसके बाद चर्चाएं तेज हो गई। दो जनप्रतिनिधियों के नाम की चर्चा थी। बताते है कि उनके द्वारा भी कार्रवाई की बात कही गई। इसी के बाद अफसर दौड़े। फिलहाल मामले में पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।

यह भी पढ़ेंः Diwali 2025: 55 हजार दीपकों से जगमगाई पुलिस लाइन, पुलिस अफसरों ने कुछ ऐसे मनाई दीपावली

संबंधित समाचार