Bareilly News: 79 वां सालाना दो रोजा उर्स ए बशीरी व मंजूरी का जारी पोस्टर
बहेड़ी, अमृत विचार : 79वें सालाना दो रोजा उर्स ए बशीरी व मंजूरी का पोस्टर रविवार को जारी कर दिया गया। पोस्टर जारी होते ही दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दो रोज़ा उर्स 16 व 17 नवम्बर को आयोजित होगा।
नगर के मोहल्ला शेखूपुर में आस्ताने आलिया मंजूरिया जामिया गौसिया बशीरी उलूम में 79वां सालाना दो रोजा उर्स 16 17 नवम्बर को आयोजित होगा। रविवार की सुबह दरगाह कमेटी ने दो रोजा उर्स ए बशीरी व मंजूरी का पोस्टर जारी कर दिया।उर्स के तमाम कार्यक्रम सज्जादानशीन सय्यद फैजी मियां की निगरानी में होंगे। पोस्टर जारी होने के दौरान मौलाना सय्यद नूरी मियां, सय्यद सिब्तैन मियां, मौलाना सय्यद हसनैन मियां, मौलाना मोहम्मद आरिफ रजवी, मौलाना हसन रजा मरकजी, कारी मुहम्मद ताहिर फैजानी, हाफ़िज़ चांद बाबू, हाफ़िज़ अनीस, कफील , फैजुल मुस्तफा, मौलाना रफीकुल कादरी आदि मौजूद रहे।
फोटो, दो रोजा उर्फ ए बशीरी व मंजूरी का पोस्टर जारी
