Rampur : त्योहार की खुशियों में फैला मातम...सड़क हादसों में बुझे दो घरों को चिराग
रामपुर, अमृत विचार। सोमवार को शहजादनगर और पटवाई में हुए अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव जसमौली निवासी 22 वर्षीय रवि कुमार चेन्नई में हेयर कटिंग का काम करता था। वह दिवाली का पर्व मनाने के लिए घर आया था। इस दौरान सोमवार शाम को वह कपड़े लेने के लिए बाइक से केमरी गया था। वहां से वापस आते समय नगली भगवंत के भट्टे के निकट बुलेट वाले ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस मौके पर आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसने अपने पीछे एक लड़का और एक लड़की छोड़ी है। दोनों छोटे छोटे है। दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई।
मुरादाबाद के युवक की रामपुर में मौत
जिला मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव मकरमपुर निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमार किसी काम से सोमवार को रामपुर आ रहा था। नारायनपुर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक राजेश कुमार की बाइक से टकरा गई। हादसे के बाद राजेश बाइक से नीचे गिर गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। घायल को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया।दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई।मृतक राजेश के घर में दिवाली को तैयारी चल रही है। लेकिन उसके मरने की खबर मिलने केबाद परिजन एक दम त्योहार को छोड़कर मौके की ओर भाग खड़े हो।
