UP: कुत्तों का आतंक बरकरार...बच्चे समेत पांच लोगों को किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर,अमृत विचार। तहसील क्षेत्र में सोमवार को कुत्तों ने हमला कर एक बालक सहित पांच लोगों को घायल कर दिया।

तहसील क्षेत्र के गांव दीपपुर निवासी रोहतास, बागड़पुर मुंजफ्ता निवासी रोबिन, पहाड़पुर बक्काल निवासी मुनीम एवं उसकी मां सुमंत्रा एवं ढक्का निवासी रईस अहमद को कुत्ताें ने घायल कर दया। 

पांचो घायल नगर स्थित सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार करते हुए एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया, वही इस घटना के बाद क्षेत्र वासियों द्वारा प्रशासन से एक बार फिर कुत्ते पकड़वाने की मांग की है। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर धुर्वेद्र सिंह ने बताया कि कुत्तों के हमले में आए सभी घायलों का उपचार कर दिया गया है और उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन दी गई है।

 

संबंधित समाचार