Pilibhit: श्रद्धालुओं की बस पलटने से 20 घायल और एक युवती की मौत...छह माह के भीतर जमुना से छिने दो कलेजे के टुकड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। बरेली-हरिद्वार हाईवे पर बुधवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। बस पलटने से एक युवती को जान गवानी पड़ी। 20 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए हैं। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उत्तराखंड के नानकमत्ता और दूसरे धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालु दर्शन को गए थे। वापस लौटते वक्त जैसे ही उनकी बस जहानाबाद थाना क्षेत्र में बरेली-हरिद्वार हाईवे के पास पहुंची तो बेकाबू होकर पलट गई। बस पलटते ही उसमें सवाल 60 यात्रियों के बीच चीख पुकार मचने गई। बस में सवार बरेली की रहने वाली 18 वर्षीय युवती दुर्गा की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए जहानाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। 

छह माह में जमुना ने दो बच्चों को खोया
पीलीभीत हादसे में दर्दनाक बात ये रही कि 18 साल की जिस दुर्गा को अपनी जान गवानी पड़ी, छह महीने पहले होली पर एक सड़क हादसे में उसके भाई की मौत हो गई थी। बेटी की मौत के बाद मां जमुना बदहवास हो गई। घरों में काम करके परिवार पालने वाले जमुना की बस अब एक बेटी बची है। छह महीने के अंदर अपने दो बच्चों खोने का गम वह बर्दाश्त नहीं कर पा रही है।

हादसे में बरेली सुभाषनगर के ये श्रद्धालु घायल
नन्हे 
रमेश
अर्जुन
मनोज 
प्रीति 
वरुण 
गीता
अनीता
विशाल 
दिनेश
जमुना
ऋतिक

संबंधित समाचार