भैया दूज: बहनों ने किया भाईयों का टीका...रोडवेज बसों में भारी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। जिले भर में भैया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बहनों ने भाई के माथे पर अक्षत तिलक किया, आरती उतारी, मिठाई खिलाई और दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को आकर्षक उपहार प्रदान किए। इस मौके पर बाजार में भी भारी भीड़ रही।

गुरुवार को जिले भर में भैया दूज का  पर्व मनाया गया। सुबह से ही बहने सवारियों से भाई को टीका करने के लिए निकल पड़ी। कहीं बहनें अपने भाइयों के घर भाई दूज मनाने के लिए पहुंचीं, तो कहीं भाई अपनी बहनों के घर पहुंचे। इस दौरान सुबह से ही बाजार में भीड़ रही। बहनों ने अपने भाइयों के लिए मिठाई, गोला आदि की खरीदारी की। 

भाइयों ने अपनी बहनों की पसंद के उपहार खरीदे। बहनों ने अपने भाइयों को रोली, चावल से तिलक किया, आरती उतारी और मिठाई खिलाई। इस दौरान रोडवेज  बसों, ट्रेनों और डग्गामार वाहनों में काफी भीड़ रही।

संबंधित समाचार