दोस्त बना शैतान : इतनी बेरहमी से किए वार, आंखें और जुबान तक आई बाहर, शराब पीने के बहाने बुलाकर उतारा मौत के घाट
पीलीभीत, अमृत विचार। दोस्त के साथ घर से गए युवक की हत्या कर दी गई। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दोस्त ने डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी। इससे पहले युवक का शव रातभर लापता रहने के बाद दूसरे दिन गांव के बाहर खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके चेहरे को किसी वजनदार चीज से कुचला गया था। हजारा पुलिस ने मृतक के एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की दो उसने सच उगल दिया।
हजारा थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीनगर के रहने वाले रवि (32) पुत्र सत्यप्रकाश ने गांव के डेढ़ किमी बाहर की तरफ अपने खेत में पोल्ट्री फार्म बना रखा है। गांव का ही हीरालाल अपनी ननिहाल में रहता है। मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह रवि को घर से बुलाकर ले गया। उसके बाद से रवि का कुछ पता नही चल सका। रात तक वापस न आने पर परिवार वाले चिंतित हो गए और रवि की खोजबीन शुरू कर दी गई। मगर, उसका कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह ग्रामीणों व रिश्तेदारों की मदद से दोबारा तलाश शुरू कर दी गई। इस दौरान गांव के बाहर एक तिराहे पर गन्ने के खेत के बाहर रवि की बाइक खड़ी मिली।
परिजन गुमशुदगी की तहरीर देने थाने पहुंच गए। पुलिस भी मामले की जांच करती रही। इधर, कुछ देर बाद गन्ने के खेत के भीतर रवि का लहूलुहान शव पड़ा मिलास। उसके चेहरे पर काफी चोटें थी। सिर व गले में भी चोट के निशान थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानों उसके चेहरे को किसी भारी चीज से कुचला गया हो। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की।सीओ पूरनपुर डॉ.प्रतीक दहिया भी पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए।
पहले ढूंढने का नाटक फिर उगला सच
पुलिस ने संदेह के आधार पर हीरालाल को हिरासत में लिया। उससे टीमें पूछताछ करती रहीं। शुरुआत में वह पुलिस के साथ दोस्त को ढूंढने का नाटक करता रहा। मगर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर दिया। उसने बताया कि डंडे से पीट-पीटकर रवि की हत्या कर दी। मृतक रवि की शादी दो साल पहले लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर इलाके की एक युवती से हुई थी। उसके एक पुत्री है। सीओ प्रतीक दहिया ने बताया कि मामले में कार्रवाई कराई जा रही है।
पहले बिजी बताया, फिर काटी जाती रही कॉल
बताते हैं कि जब रवि देर शाम तक वापस नहीं आया तो परिवार वालों ने पहले कॉल की थी। मां ऊषा देवी की मानें तो शुरुआत में फोन बिजी बताता रहा। इसके बाद दो कॉल काटी जाती रही। इसके बाद कॉल रिसीव ही नहीं हुई। जिसके बाद अनहोनी का डर सताने लगा था। हीरालाल पुलिस को गुमराह करता रहा, मगर कॉल डिटेल निकलवाई तो आखिरी बार रवि की उसी से बात हुई थी।
शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी
पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों दोस्त संग में पार्टी कर रहे थे। शराब पीने के दौरान किसी बात पर कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ते -बढ़ते हत्या तक पहुंच गया। उसने रवि पर डंडे से कई वार किए। इतना पीटा कि उसकी आंखे और जुबान तक बाहर आ गई।
