गोंडा में बस से टकराई कार... टक्कर में दाे लोगों की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

गोंडा। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर गुरुवार को गिलौली बाजार के पास सरकारी बस और कार में हुई भिडंत हो गई। ये हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मृत्यु हो गयी। जबकि तीन बच्चे इस हादसे में घायल हो गये। घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बलरामपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार और सामने से आ रही रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हो गयी। ये हादसा इतना भयकर था कि इसमें काफी लोग घायल हो गए और दो लोगों की मौत भी हो गई।  मृतकों की शिनाख्त करायी जा रही हैं। बस को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में पुलिस जुट गयी हैं। घायल बच्चों काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ये भी पढ़े : 

MSP पर खरीदारी के लिए 1.37 लाख किसानों ने कराया पंजीकरण, धान की बिक्री के लिए तैयार है सरकार  

संबंधित समाचार