बहराइच : युवक की हत्या के आरोप में प्रेमिका समेत चार गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक की प्रेमिका समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि त्रिवेदीपुरवा गांव निवासी शुभम सिंह की अज्ञात लोगों ने ईंट से वार कर हत्या कर दी थी। 

पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने मृतक की प्रेमिका, उसके भाई और मंगेतर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रामानंद कुशवाहा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक शुभम सिंह का गांव की ही रहने वाली मैना नामक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

इसी बीच, मैना की शादी उमेश वर्मा नामक युवक से तय हो गई। हालांकि, शुभम शादी के बाद भी मैना से बातचीत करता रहा और उसकी शादी का विरोध कर रहा था। इसी वजह से मैना के परिवार वालों ने शुभम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 

पुलिस के अनुसार, दिवाली की शाम मैना का भाई अजय, शुभम को शराब पिलाने के बहाने खेत में ले गया। वहां उमेश और अजय कन्नौजिया के साथ मिलकर उन्होंने शुभम पर ईंटों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल फोन भी लेकर फरार हो गए थे। 

सर्विलांस, स्वाट और रानीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की प्रेमिका मैना, उसके भाई अजय, मंगेतर उमेश और अजय कन्नौजिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में जेल भेज दिया गया है।  

संबंधित समाचार