Bareilly : सुभाषनगर, सिविल लाइंस की हवा में सुधार, राजेंद्र नगर में अभी दूषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दिवाली पर आतिशबाजी के चलते शहर के कई इलाकों की हवा खराब हो गई थी, अब इसमें धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। हालांकि, राजेंद्र नगर में अभी हवा दूषित है।
दिवाली से पहले शहर का एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 100 के करीब था, लेकिन आतिशबाजी के चलते सोमवार सुबह 6 से मंगलवार सुबह 6 बजे तक एक्यूआई का औसत स्तर 190 रिकॉर्ड किया गया। 

रात में 12 से 1 बजे के बीच स्थित और खराब रही। सिविल लाइंस में एक्यूआई 334 और राजेंद्र नगर में 429 रिकार्ड किया गया था। हालांकि, बुधवार को इसमें सुधार देखा गया। गुरुवार सुबह 10 बजे सुभाषनगर में 61 और सिविल लाइंस में 58 एक्यूआई दर्ज किया गया। सिविल लाइंस और सुभाषनगर की तुलना में राजेंद्र की हवा काफी दूषित रही। गुरुवार शाम सिविल लाइंस का एक्यूआई 50 दर्ज किया गया। वहीं राजेंद्र नगर का एक्यूआई सुबह 115 था, मगर शाम को घटकर 90 रह गया। इसके अलावा सुभाषनगर का एक्यूआई भी घटकर 53 पहुंच गया।

अभी बढ़ सकता है एक्यूआई
दीपोत्सव के चलते फैक्ट्री और कारखाने बंद हैं। अधिकतर निर्माण कार्य भी अभी बंद चल रहे हैं, लेकिन अब गुरुवार को भाईदूज के बाद शुक्रवार से फैक्ट्री और कारखाने खुल जाएंगे। इससे शहर का एक्यूआई और बढ़ने की आशंका है।

 

संबंधित समाचार