Amethi News: तीन मंजिल से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान मौत, थाने लेकर परिजन पहुंचे शव

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

मुकदमा दर्ज करने में जुटी पुलिस 

अमेठी, अमृत विचारः शुक्रवार को प्लाईवुड की दुकान में काम करने वाला एक युवक दुकान की तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुकान मालिक उसे लेकर स्थानीय अस्प्ताल के बाद एम्स रायबरेली पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई जिसके बाद परिजन शुक्रवार यानी की आज शव लेकर थाने पहुंच गये और दुकान मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की अपील की। इंस्पेक्टर के मुकदमा दर्ज करने के आस्वासन के बाद परिजन शांत हुए और शव को अंतिम संस्कार करने के लिए घर लेकर रवाना हुए।

दरअसल, ये पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के ककवा रोड का है जहाँ आयुष प्लाईवुड की दुकान है।इसी दुकान पर देवरी गांव का रहने वाला 35 वर्षीय विनोद पुत्र छेदी काम करता है।बुधवार की दोपहर विनोद अचानक काम करते समय दुकान की तीसरी मंजिल से गिर गया।हादसे के बाद दुकान मालिक उसे लेकर अमेठी सीएचसी पहुंचा जहां से उसे गंभीर हालत में एम्स रायबरेली रिफर कर दिया गया जहां वृहस्पतिवार की दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत गई। मौत के बाद उसके परिजनों को घटना की जानकारी हुई और परिजन अस्प्ताल पहुँचे और शव लेकर अमेठी वापस आये।आज सुबह परिजन और ग्रामीण शव लेकर अमेठी कोतवाली पहुंच गए और कार्यवाही की मांग करने लगे जिसके बाद इंस्पेक्टर ने मुकदमा दर्ज करने का आस्वासन दिया जिसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए घर रवाना हो गए।

चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

विनोद की मौत के बाद परिवार का बुरा हाल है क्योंकि परिवार में वही इकलौता कमाने वाला था।पिता की पहले ही मौत हो गई है।मृतक की पत्नी अनीता देवी है और उनकी चार नाबालिक बेटियाँ शुभी,अंशिका,खुशी और शिवांशी है।मौके पर ग्रामीण हीरालाल,विश्राम पासी,संतोष कुमार,राम सुमेर,जितेंद कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

संबंधित समाचार