बरेली : भाई दूज : बहनों ने भाइयों का तिलक कर मांगी लंबी उम्र

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

भाइयों ने बहनों को भेंट किए उपहार, दिया रक्षा का वचन

बरेली, अमृत विचार: जिले भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ भाई दूज पर्व मनाया गया। बहनों ने भाइयों का तिलक कर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उनसे रक्षा का वचन लिया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनसे आशीर्वाद लिया। मिठाई और परचून की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखी। दिनभर बाजार गुलजार रहा।

गुरुवार सुबह ही बहनों का भाइयों के घरों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। आयुष्मान, शिवावास योग में घरों में पूजन किया गया। बहनों ने भाइयों का तिलक किया। शहर में मिठाई और गोले की पूरे दिन बिक्री होती रही। गोला चार से पांच सौ रुपये किलो तक बिका। भाइयों ने उपहार खरीदकर बहनों को भेंट किए। इस दौरान लोग उत्साहित नजर आए।

850

मुस्लिम भाई के साथ मनाया भाईदूज
बारादरी क्षेत्र के रोहली टोला निवासी राजकिशोर कश्यप की बेटी राखी कश्यप ने गुरुवार को भाईदूज के मौके पर अपने मुंहबोले भाई शारिक अब्बासी के साथ भाईदूज पर्व मनाया। शारिक ने बताया कि वह राखी कश्यप से 11 वर्षों से रक्षाबंधन व भाईदूज पर टीका करा रहे हैं।

संबंधित समाचार