बाराबंकी : पुलिस बल ने दंगे से निपटने को सीखी बारीकियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। दंगा या बलवा के हालात उपजने पर पुलिस बल इनसे कैसे निपटेगा, शुक्रवार को पुलिस लाइन के मैदान में इसका पूर्वाभ्यास किया गया। पुलिस बल को चरणवार नियंत्रण की जानकारी दी गई। 21 से 31 अक्टूबर तक पुलिस स्मृति दिवस व राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में वर्तमान परिदृश्य में जनपद की कानून एवं शान्ति व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने एवं किसी प्रकार की आपात परिस्थितियों को नियंत्रित करने के लिए रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में पुलिस बल को दंगा, बल्वा नियंत्रण का व्यापक अभ्यास कराया गया।

ड्रिल का उद्देश्य किसी भी संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति में पुलिस बल की त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय एवं कार्यकुशलता को सुदृढ़ करना है। पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस बल को विषम परिस्थितियों को नियंत्रित करने व दंगारोधी उपकरणों का उपयोग करने तथा उनकी बारीकियों के सम्बन्ध में समझाया गया।

बलवा ड्रिल के दौरान दंगा नियंत्रण के विभिन्न चरणों जैसे भीड़ को नियंत्रित करने की रणनीति, फॉर्मेशन बनाकर आगे बढ़ना, लाठी एवं शील्ड का प्रयोग, आंसू गैस, पैलट गन, रबर बुलेट गन, एंटी राइट गन आदि के प्रक्षेपण, प्रयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

संबंधित समाचार