बाराबंकी में सरेशाम चोरी, दुकान से नकदी और डीवीआर गायब, व्यापारियों में बढ़ा डर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी में शहर के मोहल्ला घोसियाना में आज शाम करीब साढ़े पांच बजे एक दुकान में चोरी की घटना ने लोगों को सकते में डाल दिया। ईनाम पीसीओ नामक पुरानी दुकान के मालिक इनाम अहमद नमाज पढ़ने गए थे, लेकिन उन्होंने शटर नहीं गिराया था। जब वह लौटे तो काउंटर से नकदी और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर गायब पाया।

पड़ोस के दुकानदारों ने चोरी की सूचना फैलाते ही चकित होकर आसपास की दुकानों की निगरानी शुरू कर दी। बगल की दुकानों में लगे कैमरों की फुटेज से जांच की जा रही है। पीड़ित ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई है। सरेशाम हुई इस चोरी की घटना ने शहर के व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

संबंधित समाचार