रामपुर : शराब के विवाद में ससुरालियों ने दामाद को पीटा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

मिलक थाना क्षेत्र के गांव भौनकपुर का मामला

रामपुर, अमृत विचार: शराब को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में ससुरालियों ने दामाद को पीटकर घायल कर दिया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि पुलिस मामले में तहरीर का इंतजार कर रही है, अभी तहरीर नहीं मिली है।

मिलक थाना क्षेत्र के गांव भौनकपुर निवासी 40 वर्षीय सुखलाल पेशे से किसान था। लोगों ने बताया कि वह शराब पीने का आदि था। जिसके चलते आए दिन दंपति के बीच विवाद होता रहता था। आस पड़ोस के लोग अक्सर आकर मामले को शांत करा दिया करते थे। 22 अक्टूबर को शराब को लेकर फिर से दंपति के बीच विवाद हो गया। उसके बाद किसान सुखलाल की पत्नी रानी ने अपने मायके वालों को बुला लिया। उसके बाद किसान को ससुराल पक्ष के लोगों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस आ गई। उसके बाद किसान को मिलक के अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिलक कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि परिजनों ने मायके वालों पर पीटने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

बेटे ने बताया पुलिस का मामला
किसान की मौत हो जाने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। वहीं प्रधान सुनील का कहना है कि गांव के लोगों पता चला है कि मायके वालों ने शराब को लेकर हुए विवाद में मारपीट कर दी थी। वहीं मृतक के बेटे भारत का कहना है कि उसके रिश्तेदारों ने पिता को पीट दिया था।जिससे उनकी मौत हो गई। पिता को मारते समय कमरें में बंद कर दिया था। पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।

संबंधित समाचार