Chhath Mahaparva : नहाय- खाय के साथ छठ पूजन का उत्सव आज से शुरू, कल होगा खरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। आस्था का महापर्व छठ पूजा शनिवार से नहाय- खाय के साथ शुरू होगा। रविवार को खरना के साथ ही 36 घंटे के अखंड व्रत की शुरुआत होगी। विजय नगर, गुजैनी, दबौली  आदि जगहों पर दउरा, सूप आदि पूजन सामग्रियों की बिक्री शुरू हो गई है। पनकी और अर्मापुर छठ घाट पूरी तरह से सज गए हैं।

जबकि सीटीआई, शास्त्री नगर, दबौली और गुजैनी में अभी सफाई का काम चल रहा है। शास्त्री नगर, नमक फैक्ट्री चौराहा आदि जगहों पर बनाए गए कृत्रिम तालाबों में नगर निगम पानी भरवाएगा ताकि व्रती महिलाओं को किसी तरह की समस्या न हो। 

cats

संतान की प्राप्ति, उनकी सुख- समृद्धि और दीर्घायु की कामना के साथ मनाये जाने वाले इस पर्व पर गंगा किनारे भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। गंगा बैराज, गोलाघाट, मैस्कर घाट और सिद्धनाथ घाट पर हजारों श्रद्धालु पूजन के लिए सुबह और शाम के समय उमड़ेंगे। 

सोमवार की शाम को घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ेगा। देवी गीतों के स्वर वातावरण में गूंजेंगे तो खुशियों के पटाखे भी छूटेंगे। सीटीआई नगर घाट पर वेदी बनाने आईं कलावती सिंह ने कहा कि वह 48 वर्षों से पूजन कर रही हैं। मां की कृपा से सबकुछ मिला। सारी जिम्मेदारियों से मुक्त हो गई हूं। इस बार पति और दोनों बच्चे घर से घाट तक की दूरी लेटते हुए तय करेंगे।

तान्या यादव पहली बार व्रत रखेंगी। उनका कहना है कि तैयारियां तो पूरी हो गई हैं। संतान की कामना पूरी हो गई है इसलिए व्रत रखूंगी और भंडारे का आयोजन भी पारण के बाद करूंगी। उनका कहना है कि उनके घर में छह महिलाएं हैं जो व्रत रखेंगी। उनके साथ पुरुष भी व्रत रखेंगे और इस बार तो पूरी रात जल में ही खड़ी रहेंगी।

संबंधित समाचार