अयोध्या : देव दीपावली पर 5100 दीपों से होगी मां सरयू की आरती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संत तुलसीदास घाट पर शुरू हुई नित्य दैनिक आरती

अयोध्या, अमृत विचार। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के उत्तराधिकारी शिष्य महंत कमलनयन दास की उपस्थिति में संत तुलसीदास घाट कच्चा घाट पर प्रतिदिन मां सरयू की आरती शुरू हो गयी है।

कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली पर 5100 दीपों से मां सरयू की आरती की जाएगी। संत तुलसीदास कच्चा घाट पर गुरुवार को दीपों की रोशनी और भक्तों के जयघोष से पूरा वातावरण राममय हो उठा। संपूर्ण व्यवस्था सीताराम पांडेय उर्फ बबलू महाराज ने संभाली। उन्होंने बताया कि मां सरयू की आरती प्रतिदिन होगी।

मुख्य अतिथि समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि अयोध्या की पहचान भक्ति, संस्कृति और अध्यात्म से है। प्रभु श्रीराम का मंदिर बन चुका है। अब माता सरयू की नित्य आरती इस पावन नगरी की नई परंपरा बनेगी। धार्मिक आयोजनों को प्रोत्साहित करना हमारा कर्तव्य है। आने वाले देव दीपावली पर्व पर इसी स्थान पर भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आरती अब प्रतिदिन शाम 6 बजे संपन्न होगी। 

इस मौके पर महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, श्रीराम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास, इकबाल अंसारी,माझी मझवार समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष रामजस माझी, तीर्थ पुरोहित अध्यक्ष दुर्गेश महाराज, लड्डू गोपाल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप महाराज, सरदार गुरबीर सिंह, आरती व्यवस्थापक मुकेश शास्त्री, काशिफ शेख चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार