बरेली: श्रमजीवी, सत्याग्रह, गंगा सतलज समेत 10 ट्रेनें हुई रद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बढ़ती सर्दी में लगातार बढ़ रहे कोहरे का असर अब ट्रेनों के संचालन पर भी पूरी तरह से पड़ने लगा है। अभी तक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी पहुंचती थी मगर अब करीब 10 ट्रेनों को मुरादाबाद मंडल ने रद कर दिया है। इसमें से करीब आठ ट्रेनों का ठहराव बरेली …

अमृत विचार, बरेली। बढ़ती सर्दी में लगातार बढ़ रहे कोहरे का असर अब ट्रेनों के संचालन पर भी पूरी तरह से पड़ने लगा है। अभी तक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी पहुंचती थी मगर अब करीब 10 ट्रेनों को मुरादाबाद मंडल ने रद कर दिया है। इसमें से करीब आठ ट्रेनों का ठहराव बरेली जंक्शन पर भी है। ऐसे में यात्रियों के लिए काफी दिक्कतें होंने वाली हैं।

सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम होती जा रहा है। 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक कोहरा बेहद ज्यादा बताया जा रहा है। कोहरे में ट्रेनें चलाने की वजह से कोई हादसा न हो इसके लिए कुछ ट्रेनों को रद किया गया है जिससे हादसों से बचा जा सके। रद होने वाली ट्रेनों में जिन यात्रियों ने अपना आरक्षण कराया है।

उनके लिए घबराने की जरूरत नहीं है। रेलवे उनका पूरा पैसा भी वापस करेगा। जिस तरह से यात्रियों ने अपना आरक्षण कराया होगा उसी तरह से उनकी धनराशि उन्हें वापस कर दी जाएगी। ऑनलाइन आरक्षण करने वाले यात्रियों के सीधे खाते में धनराशि भेज दी जाएगी। वहीं, जिन्होंने आरक्षण खिड़की से अपना टिकट कराया है उन्हें एक बार आरक्षण खिड़की पर जाकर फार्म भरना होगा।

बरेली जंक्शन पर ठहरने वाली ये ट्रेनें हुई रद

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम कब-कब रहेगी रद

12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली 19, 22, 26, 29, दिसम्बर और 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23, 26 व 30 जनवरी
12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी 20, 23, 27, 30, दिसम्बर और 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24, 27, व 31 जनवरी
03307 गंगा सतलज 17, 24, 31, दिसम्बर और 07, 14, 21, और 28 जनवरी
03308 गंगा सतलज 19, 26, दिसम्बर और 02, 09, 16, 23, और 30 जनवरी
05273 सत्याग्रह एक्सप्रेस 17, 24, 31, दिसम्बर और 07, 14, 21, और 28 जनवरी
05274 सत्याग्रह एक्सप्रेस 18, 25, दिसम्बर और 01, 08, 15, 22, और 29 जनवरी
02391 श्रमजीवी एक्सप्रेस 21, 28, दिसम्बर और 04, 11, 18, और 25 जनवरी
02392 श्रमजीवी एक्सप्रेस 22, 29, दिसम्बर और 05, 12, 19, और 26 जनवरी
02557 सप्तक्रांति स्पेशल 16, 23, 30, दिसम्बर और 06, 13, 20, और 27 जनवरी
02558 सप्तक्रांति स्पेशल 17, 24, 31 दिसम्बर
(नोट : सप्तक्रांति स्पेशल ट्रेन बरेली जंक्शन पर नहीं रुकती है।)

संबंधित समाचार