बरेली: भाकियू नेता की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली/शाही। चार साल से चल रही रंजिश के चलते देवर ने परिवार के साथ भाभी को सड़क पर घेर लिया और लाठी डंडों से पीटकर उनकी हत्या कर दी। इससे मौके पर हंगामा हो गया। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर आरोपी देवर, उसकी पत्नी और बेटों के खिलाफ हत्या की …

अमृत विचार, बरेली/शाही। चार साल से चल रही रंजिश के चलते देवर ने परिवार के साथ भाभी को सड़क पर घेर लिया और लाठी डंडों से पीटकर उनकी हत्या कर दी। इससे मौके पर हंगामा हो गया। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर आरोपी देवर, उसकी पत्नी और बेटों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोपहर में पुलिस ने आरोपी देवर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
शाही के कुल्छा निवासी लखन राम भाकियू के मीरगंज ब्लाक अध्यक्ष हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह उनकी पत्नी नत्थो देवी दुकान से चाय की पत्ती लेकर लौट रही थी। इसी बीच उनके भाई श्रीराम, उसकी पत्नी भानवती, बेटे सोनू और प्रेमपाल ने उनकी पत्नी को रास्ते में घेर लिया और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर चारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दोपहर लगभग 3 बजे पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी श्रीराम केटा नहर के पास घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। खुद को घिरा हुआ देखकर आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली श्रीराम के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दो लोगों को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। रात तक पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही थी।

चार साल से चल रही थी रंजिश

श्रीराम ने चार साल पहले भाई लखन और भाभी नत्थों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। चार साल अब तक उनका मुकदमा चल रहा है। चार सालों से ही दोनों परिवारों में रंजिश चली आ रही है। कई बार दोनों पक्षों में समझौते की बात चली लेकिन समझौता नहीं हुआ।

पुरानी रंजिश के चलते देवर ने परिवार के साथ मिलकर भाभी की पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि मुठभेड़ में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। – रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार