Ayodhya News: टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में यूपी टीम उप विजेता

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अयोध्या, अमृत विचार: राजस्थान के दौसा जिले में 22 से 25 अक्टूबर तक आयोजित सब जूनियर नेशनल टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम को उप विजेता का खिताब मिला। टीम विभिन्न मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच में गोवा की टीम से पराजित हो गई, जिसके चलते उसे उप विजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा। इस टीम की कुल 16 बालिका खिलाड़ियों में से 12 अयोध्या जिले से शामिल रहीं।

जिले से मानसी, राशिका, शालू, नंदिनी, काजल, मानसी चंदानी, मुस्कान, सुमन, सृष्टि, साजिया, शंभावि सिंह, दीपिका ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश टेनिस बॉल संघ के सचिव इमरान अहमद लारी, उपाध्यक्ष तौसीफ अहमद लारी, संयुक्त सचिव एवं बालिका टीम के कोच मिस्टर रामेंद्र सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेन्द्र सिंह, डीआईओएस डाॅ पवन तिवारी, जिला विद्यालय क्रीड़ा समित के सचिव धर्मेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

संबंधित समाचार