प्रतापगढ़ : महिला थाने में तैनात दरोगा महानंद की सड़क हादसे में मौत
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले मे रविवार को सड़क हादसे में दरोगा महानन्द तिवारी की मौत हो गयी। महिला थाने में तैनात दरोगा महानंद तिवारी चित्रकूट जिले में सरौउधा के रहने वाले थे। वह एक मुकदमे की विवेचना के सिलसिले में अंतू थाना गए थे।
वहां से लौटने के दौरान लोहांगपुर बायपास से आगे बढ़ते ही थाना शेत्र अन्तू के सराय बीरभद्र गांव के पास ईंट लदे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।
क्षेत्राधिकारी प्रशांत राज ने बताया कि मौके पर पहुंची अंतू थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बारे में तिवारी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इस सिलिसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
