लखनऊ : छठ पर्व पर डॉ. अरुण मिश्रा ने की अभद्र टिप्पणी, FIR की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । विदेश में इंडियन कल्चर और इंडियन स्टडीज का खुद को प्रोफेसर बताने वाले एक शख्स ने एक्स पर छठ पूजा को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। इस टिप्पणी के जरिये अरुण कुमार मिश्रा नाम के इस शख्स ने करोड़ों लोगों की आस्था पर चोट करने का प्रयास किया है।
 
 
जिसके कारण आजाद अधिकार सेना प्रमुख ने प्रोफेसर मिश्रा नाम के इस शख्स पर एफआईआर दर्ज करने के लिए गोमती नगर थाने में लिखित शिकायत की है। साथ ही प्रोफेसर मिश्रा का एक्स एकाउंट बंद करने की मांग भी की है।
 
दरअसल,आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा कि प्रोफेसर मिश्रा ने छठ पूजा के संबंध में माता कुंती, सूर्य देवता और कर्ण का संदर्भ देकर अत्यंत ही आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की है, जो करोड़ों लोगों की आस्था से खिलवाड़ है।
 
अमिताभ ठाकुर ने आगे लिखा है कि इतना कुछ लिखने के बाद प्रो. अरुण नाम के इस शख्स ने स्वयं को तार्किक बताते हुए अपना बचाव भी किया है, जो उसके अपराध को और अधिक गंभीर बनाता है। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के तर्कों के आधार पर धार्मिक आस्था पर प्रहार को कम नहीं किया जा सकता। साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक और आईटी विभाग से तत्काल उसके सोशल मीडिया अकाउंट को बंद करने की मांग भी की है।
 

संबंधित समाचार