कानपुर : बिहार की रुटीन ट्रेनों में जगह नहीं, स्पेशल ट्रेनें खाली, जानिए वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

॰ रुटीन की ट्रेनों को समय से निकालने के लिए स्पेशल ट्रेनों की बलि

कानपुर, अमृत विचार। छठ समेत अन्य त्यौहारों पर लाखों यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने के लिए वैसे तो रेलवे ने 12000 ट्रेनों को रुट पर उतारा है लेकिन ये ट्रेनें सफर में इतना ज्यादा समय ले रही हैं कि जल्दी इन ट्रेनों में लोग सफर करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, यही कारण है कि रुटीन की ट्रेनों में सभी श्रेणी की बर्थ फुल हैं जबकि स्पेशल ट्रेनें खाली दौड़ रही हैं।

रेलवे ने दीपावली, छठ आदि त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 12000 ट्रेनें चलाई हैं लेकिन रेलवे की प्राथमिकता में वह ट्रेनें हैं, जो रुटीन में नियमित दौड़ रही हैं, जिससे स्पेशल ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं या फिर उनका समय ऐसा निर्धारित किया गया है कि वह नई दिल्ली से कानपुर की दूरी 8-8 घंटे में तय क रही हैं। यही कारण है कि रुटीन की ट्रेनों में यात्रियों की जितना भीड़ है, स्पेशल ट्रेनें खाली हैं, यही कारण है कि रेलवे के द्वारा यात्रियों को ये बताया जा रहा है कि किस ट्रेन में बर्थ खाली हैं और यात्री अपना आरक्षण कैसे कराएं। 

स्पेशल गाड़ियों की हालत देखिए

  1. गाड़ी संख्या 04145 गोविंदपुरी स्टेशन से रात 2.05 बजे चलती है और दिल्ली सुबह 11.40 बजे पहुंचने का समय है। यानी ये गाड़ी 9.35 मिनट में कानपुर से दिल्ली पहुंच रही है। 
  2. गाड़ी संख्या 04146 दिल्ली से रात 2 बजे चल रही है और कानपुर सुबह 11.45 बजे आ रही है यानी ये गाड़ी भी 9.35 मिनट में दिल्ली कानपुर के बीच की दूरी तय कर रही है।
  3. गाड़ी संख्या 02309 गोविंदपुरी से सुबह 8.40 बजे चलती है, आनंद विहार (दिल्ली) सायं 4 बजे पहुंच रही।
  4. गाड़ी संख्या 02310 आनंद विहार से शाम 7.30 बजे चलती है, गोविंदपुरी रात 1.20 बजे आ रही है।
  5. गाड़ी संख्या 04183 झांसी से दोपहर 3.45 बजे चलती है, गोविंदपुरी सायं 7.25 बजे आती है।
  6. गाड़ी संख्या 04184 गोविंदपुरी से रात 10 बजे चलती है और झांसी रात 3.20 बजे पहुंचती है।

रेलवे को बताना पड़ा रहा, किस स्पेशल में बर्थ खाली 

उत्तर मध्य जोन के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह के अनुसार दीवाली एवं छठ पर्व के उपरांत अपने कार्य स्थलों की ओर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। इन विशेष ट्रेनों में पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं, जिससे यात्री अपनी यात्रा की अग्रिम बुकिंग आसानी से कर सकते हैं।

इन ट्रेनों में अभी सीटें उपलब्ध 

  1. गाड़ी संख्या 02417 प्रयागराज से दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल में 31 अक्टूबर से 29 नवंबर 2025 तक प्रथम एसी, द्वितीय एसी, तृतीय एसी, स्लीपर व इकॉनामी में सीटें उपलब्ध हैं। 
  2. गाड़ी संख्या 02275 सूबेदारगंज से दिल्ली स्पेशल के सभी श्रेणी में 30 अक्टूबर से सीटें उपलब्ध हैं।
  3. गाड़ी संख्या 04123 प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल में 29 अक्टूबर, 2 नवंबर को थर्ड एसी, स्लीपर में सीटें खाली हैं।

संबंधित समाचार