बरेली: कोरोना की दूसरी लहर को लेकर शहरवासी लापरवाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बाजारों में कोविड प्रोटोकॉल के आकलन नहीं किया जा रहा है। बाजार में भीड़-भाड़ मिलने पर पुलिस को कार्रवाई के लिए भी कहा गया है। इन दिनों बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग के आदेश का पालन नहीं हो रहा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू हो चुकी है। दिल्ली से आने वाले लोगों …

अमृत विचार, बरेली। बाजारों में कोविड प्रोटोकॉल के आकलन नहीं किया जा रहा है। बाजार में भीड़-भाड़ मिलने पर पुलिस को कार्रवाई के लिए भी कहा गया है। इन दिनों बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग के आदेश का पालन नहीं हो रहा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू हो चुकी है। दिल्ली से आने वाले लोगों को शहर में प्रवेश से पहले ही रोककर उनकी कोरोना की जांच कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से कराए जा रहे रैपिड टेस्ट में दिल्ली से आने वाले लोग लगातार संक्रमित भी मिल रहे हैं। यदि इन हालातों को काबू नहीं किया गया तो शहर में फिर से कोरोना संक्रमण बड़ा रूप से सकता है। उधर, कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू पर भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

मास्क लगाने में भी हो रही लापरवाही

हालात ऐसे हैं कि मानो कोरोना संक्रमण अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है। एक तरफ दिल्ली में मास्क नहीं लगाने वालों पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है। वहीं, शहर के मुख्य बाजारों में 80 फीसदी लोग बिना मास्क के ही पहुंच रहे हैं।

कोरोना के बढ़ते ग्राफ से स्वास्थ्य विभाग चिंतित

जिले के मुख्य बाजारों में ज्यादातर लोग बिना मास्क के नजर आए। शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं किया गया। इसी का नतीजा है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रोजाना संक्रमित मरीजों की संख्या 40, 42 और 50 तक आंकड़ा जा पहुंचा है जिसने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है।

कोविड चिकित्सालय में बढ़े मरीज

300 बेड कोविड चिकित्सालय में एल-2 कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज की सुविधा है। यहां लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस समय कोविड चिकित्सालय में 21 संक्रमित भर्ती हैं। इन सभी मरीजों को सांस लेने में दिक्कत है।

लोगों में कोरोना के प्रति जो लापरवाही है वह बहुत ही गलत है। इस बीमारी के प्रति जितना हम जागरूक होंगे उतना ही इससे बचना संभव हो सकेगा। पिछले कुछ समय में एक बार फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है। -डा. वागीश वैश्य, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, कोविड चिकित्सालय

यह लापरवाही ही है कि एक बार फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। लोगों की जागरूकता भी बेहद जरूरी है। -डा. रंजन गौतम, जिला सर्विलांस अधिकारी

संबंधित समाचार